Our Courses

What We Offer

Our Courses

Bachelor of Arts

 

महाविद्यालय में कला स्नातक पाठयक्रम पढ़ाया जाता है। कला संकाय के विषय :- अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, कंप्यूटर है।प्रवेश प्रक्रिया एवं पाठयक्रम उच्च शिक्षा विभाग  मध्यप्रदेश शासन एवं देवीअहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर  के नियमानुसार पूर्ण  की जाती है। . इस वर्ष नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया गया है इसके तहत विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास किया जाएगा इसमें छात्रों को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाना एवं रोजगार की योग्यताए देने हेतु कई व्यावसायिक  पाठ्यक्रमों को समाहित किया गया है।  . महाविद्यालय का वार्षिक प्रवेश शुल्क शैक्षणिक जगत में तुलनात्मक रूप से न्यूनतम है।. महाविद्यालय का वार्षिक  शुल्क 12,000 रूपये है। 

Subject

Bachelor of Arts

01 अर्थशास्त्र इतिहास समाजशास्त्र
02 अर्थशास्त्र हिंदी साहित्य समाजशास्त्र
03 अंग्रेजी साहित्य इतिहास समाजशास्त्र
04 हिंदी साहित्य इतिहास समाजशास्त्र
05 इतिहास राजनीति शास्त्र समाजशास्त्र
06 अर्थशास्त्र राजनीति शास्त्र समाजशास्त्र
07 कंप्यूटर अर्थशास्त्र अंग्रेजी साहित्य
08 कंप्यूटर अर्थशास्त्र हिंदी साहित्य
09 अर्थशास्त्र अंग्रेजी साहित्य राजनीति शास्त्र
10 कंप्यूटर इतिहास राजनीति शास्त्र
  • 1 मुख्य विषय / Major Subject
  • 1 गौण विषय / Minor Subject
  • 1 मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स / MCD
व्यावसायिक विषय
  1. विक्रय कौशल
  2. व्यक्तित्व विकास
  3. जैविक खेती
  4. सुरक्षा सेवाएं
  5. वेब डिजाइनिंग
  6. कार्यालय प्रक्रिया और व्यवहार
  7. डिजिटल मार्केटिंग
  8. एकाउंटिंग और टैलीकोर्स
परियोजना कार्य
  1. कार्य स्थल प्रशिक्षण
  2. इंटर्नशिप
  3. व्यावहारिक प्रशिक्षण
  4. सामुदायिक कार्य और सेवाएं
सत्र 2021-22 राष्ट्रीय शिक्षा नीति

सत्र 2021-22 राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में लिए गए निर्णय के अनुक्रम में सत्र 2021-22 स्नातक प्रथम वर्ष/ सेमेस्टर के विद्यार्थी को अपने संकाय का एक मुख्य विषय (major) एक गौण विषय (Minor), मूल विषय संकाय अथवा किसी अन्य संकाय से वैकल्पिक विषय (Open Elective Course) के साथ एक व्यवसायिक पाठ्यक्रम (कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम) से विषय का चयन करना होगा । इसके साथ ही फील्ड प्रोजेक्ट/ इंटर्नशिप/ शिक्षुता/ सामुदायिक जुड़ाव और सेवा ( Field Projects/ Internship/ Apprenticeship/ Community Engagement and Service) मैं से किसी एक के चयन सहित अनिवार्य विषय के रूप में आधार पाठ्यक्रम योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रम का अध्ययन करना होगा ।